Home आवाज़ न्यूज़ प्रतापगढ़ : भूमि विवाद में मौलाना की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों के...

प्रतापगढ़ : भूमि विवाद में मौलाना की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों के घर पर हुआ पथराव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक मदरसा के संस्थापक मौलाना की फावड़ा और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

मौलाना की हत्या की खबर से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। मामले को देखते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है। जानकारी के मुताबिक़ घटना जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में मौलाना की हत्या हुई है। मौलाना फारूक की हत्या सोनपुर गांव में जमीन और रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई है। मौलाना का शव आरोपी के दरवाजे के सामने ही मिला था। पुलिस के अनुसार मौलाना फारुक प्रतापगढ़ शहर के मऊहार गांव में मदरसा चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: क्रूर पति ने पत्नी और दो साल के मासूम बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि मौलाना अपने पैतृक गांव सोनपुर आए हुए थे। जहां आज सुबह बदमाशों ने मौलान फारुक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्व माहौल है। मौके पर पहुंचे लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण शव उठाने नहीं दे रहे हैं।

हालांकि तनाव को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर मौजूद है।

The post प्रतापगढ़ : भूमि विवाद में मौलाना की पीट पीटकर हत्या, आरोपियों के घर पर हुआ पथराव appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमणिपुर: जिरीबाम में तनाव बरकरार, व्यक्ति की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, लगाया गया कर्फ्यू
Next articleपीएम मोदी शपथ समारोह: राष्ट्रपति भवन में आयोजित हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कौन-कौन से विदेशी नेता हो रहे शामिल ? देखें पूरी लिस्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।