Home आवाज़ न्यूज़ मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय बलात्कारी की हत्या, पुलिस ने आरोप में किशोर लिया...

मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय बलात्कारी की हत्या, पुलिस ने आरोप में किशोर लिया हिरासत में

0
🔊 खबर सुनें

मुजफ्फरनगर के एक गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 15 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है, जिसने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था।

20 मई को उस व्यक्ति का शव उसके घर में मिला था और पुलिस जांच के बाद शनिवार को किशोर को हिरासत में लिया गया।लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया है। लड़के के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।

एसपी (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने कहा, “कुछ सप्ताह पहले मृतक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर ली थी।”उन्होंने कहा, “लड़के को ब्लैकमेल किया जा रहा था और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था।

सोमवार को, उस व्यक्ति ने वीडियो को ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर लड़के को अपने घर आने के लिए मजबूर किया। जब उसका उत्पीड़न किया जा रहा था, तो लड़के ने अपने पास पड़ी एक नुकीली चीज उठाई और उस व्यक्ति के सिर और गले पर हमला कर दिया।”

The post मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय बलात्कारी की हत्या, पुलिस ने आरोप में किशोर लिया हिरासत में appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ: पैसों के विवाद में शख्स को पीटा, छत से फेंका, वीडियो वायरल, पुलिस ने कहा ये
Next articleशाहजहांपुर: ट्रक और बस की भीषण टक्कर, हादसे में 11 की मौत, इतने घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।