Home आवाज़ न्यूज़ नशे के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने कर दी पिता...

नशे के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, वारदात से पहले आरोपी ने दी थी धमकी, कहा था ये

0
🔊 खबर सुनें

बुंदेलखंड के महोबा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहाँ शराब के लिए पैसे न देने पर एक कलयुगी पुत्र ने सोते समय डंडे से पीट पीटकर पिता की हत्या कर दी आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों सहित भारी पुलिस मौके पर पहुँच गया, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और म्रतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना खरेला थाना क्षेत्र के पाठा गांव की है, जहाँ के निवासी इंद्रपाल अपनी वृद्ध माँ के पास पशुबाड़े में लेटा हुआ था, तभी रात करीब एक बजे के लगभग उसके शराबी पुत्र अखिलेश ने उसपर डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। और पास में सो रही म्रतक की वृद्ध माँ के जागने पर आरोपी मौके से भाग निकला | वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि आरोपी आये दिन अपने पिता से शराब के लिए पैसे माँगता था, घटना से पहले म्रतक ने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसे देख लेने की धमकी देकर शराब पीने चला गया था, और रात को शराब के नशे में धुत्त होकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

The post नशे के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, वारदात से पहले आरोपी ने दी थी धमकी, कहा था ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News फांसी पर लटकती मिली डांसर की पत्नी की लाश
Next articleग्रेटर नोएडा: 22 वर्षीय व्यक्ति ने हिरासत में की आत्महत्या, पुलिस पर हुई ये कारवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।