Home आवाज़ न्यूज़ गर्मी ने किया बेहाल, तेज़ धुप और लू ने बढ़ाई मुश्किलें, आने...

गर्मी ने किया बेहाल, तेज़ धुप और लू ने बढ़ाई मुश्किलें, आने वाले दिनों में ऐसे मौसम के आसार

0
🔊 खबर सुनें

यूपी में दिन के तापमान में वृद्धि के साथ लखनऊ का तापमान फिर से रिकॉर्ड बनाने की ओर है। लखनऊ व आसपास के जिलों में बृहस्पतिवार को दिन का पारा 42.4 डिग्री रहा व रात का पारा न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन के पारे मे एक डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई लेकिन रात का पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, 18 से 20 मई के बीच विकसित हो रहा सिस्टम लू के आसार जता रहा है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है। सुबह 10 से 12 बजे के बीच दिन का तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहा। जबकि 12.30 से पारा 40 डिग्री हुआ और फिर बढ़ता गया और 42.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो इस हफ्ते दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और इस दौरान लू चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 43 से 45 और रात का पारा 27 से 29 के बीच रहने के आसार हैं।

The post गर्मी ने किया बेहाल, तेज़ धुप और लू ने बढ़ाई मुश्किलें, आने वाले दिनों में ऐसे मौसम के आसार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAAP ने जारी किया ‘स्वाति का सच’ वीडियो, मालीवाल ने ट्वीट कर किया पलटवार
Next articleIPL 2024: MI VS LSG, लखनऊ की उम्मीदें पूरी तरह ख़त्म करने उतरेगी मुंबई, राहुल और सूर्य कुमार यादव पर होंगी नज़रें
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।