Home पूर्वांचल Ghazipur News गाजीपुर न्यूज: रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी के घर 28 लाख की...

Ghazipur News गाजीपुर न्यूज: रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी के घर 28 लाख की चोरी से हड़कंप

0

गाजीपुर (जमानियां)।
जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हेतिमपुर गांव स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी के बंद घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने करीब 28 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

पीड़ित रिटायर्ड मत्स्य अधिकारी नन्द दुबे ने बताया कि वह 6 जून 2025 को अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नगदीलपुर, थाना रेवतीपुर गए थे। रविवार को जब वे अपने परिवार के साथ घर लौटे और मुख्य दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी, बक्सा और लाकर टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने तुरंत घटना की सूचना 112 डायल सेवा और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ शुरू की। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

💬 क्या-क्या हुआ चोरी?

पूजा घर की अलमारी से ₹2.50 लाख नकद

पत्नी की अलमारी से ₹45 हजार नकद

वृंदावन टूर के लिए रखे गए ₹2.95 लाख नकद

पत्नी, पुत्रवधू और पुत्री के लगभग ₹25 लाख के सोने के आभूषण

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, “मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।”

Previous articleJaunpur News लावारिस जलती कार से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Next articleGhazipur News गाजीपुर सड़क हादसा: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here