
बदलापुर / जौनपुर
परस्पर प्रेम और सद्भाव से रहने, कुछ समय भगवान की याद में लगाने, शाकाहार अपनाने, शराब व घातक नशों को त्यागने, चरित्र उत्थान का संदेश व प्रेरणा देते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने अपनी जनजागरण यात्रा के साथ श्याम विहारी इंटर कालेज मे शनिवार को आयोजित सत्संग समारोह में अपने प्रवचन में मानव शरीर की प्राप्ति को परमात्मा का सबसे बड़ा बरदान बताया। यह इसलिये सबको दिया गया है कि अबकी बार किसी प्रभु प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करके उनके सानिध्य में जायें वह जो भजन का प्रसाद दें इससे आत्मा का कल्याण करा लें। भगवान ने सारा अधिकार आपको दे दिया है। चाहे अच्छा करें या बुरा। लेकिन फल भोगने में परतंत्र हैं। इसलिये इस पर विचार कीजिये। दोनो आंखों के मध्य भाग में जीवात्मा विराजमान है। उसमें भगवान की परासृष्टि को देखने के लिये तीसरा नेत्र शिवनेत्र है तथा ऊपरी मण्डलों से आने वाली देववाणी, अनहदवाणी, कलमा सुनने का कान है। जब आप बताई विधि से साधना करेंगे तो आपको अनुभव होगा। आप त्रिकालदर्शी हो जायेंगे। आप का जीवन सफल हो जायेगा।
संस्थाध्यक्ष ने समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध में बढ़ती स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा ये सारी स्थितियां मांसाहार व शराब के कारण हैं। सभी महापुरुषों ने अहिंसा पर जोर दिया। बिना दया और सेवा भावना के मानव धर्म व मानव कर्म कैसे आयेगा। हमारी आप सभी से प्रार्थना है शाकाहार को अपनायें। शराब जैसे घातक नशों का त्याग करें। आंखों में मां, बहन, बेटी की पहचान लायें। चरित्र उत्थान व मद्यनिषेध समय की मांग है। आप सभी हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी महाराज द्वारा जारी की गई आध्यात्मिक, वैचारिक क्रान्ति में भाग लेकर अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें। पुनः उन्होंने कहा की जयगुरुदेव नाम के जहाज पर यदि पूरी दुनिया वैठती है तो जयगुरुदेव पार लगा देंगे, भव सागर से पार होने हेतु जय गुरुदेव जाप सभी को जरुरी है पहले गुरु माता पिता दूसरे गुरु शिक्षक, तीसरे आध्यातिम्मीक गुरु होना सभी के लिए जरुरी है l कार्यक्रम के पूर्व नाम दान लिए गए भक्तो के घर पहुंचकर आशीर्वाद दिए, भक्तो ने जय गुरुदेव के नारे लगाकर उनका स्वागत किया l
इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, राम राम दास प्रजापति, राम आसरे, सुरेश गुप्ता, संतरा, सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शांति व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। कार्यक्रम Arya ग्राम सराय त्रिलोकी के पूर्व प्रधान संजय यादव का विशेष योगदान रहा l