
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को जफराबाद–सुल्तानपुर–लखनऊ रेल सेक्शन पर जौनपुर (सिटी यार्ड) नई गंज उत्तर रेलवे के सम्पार संख्या 09 बी पर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-231 (किमी 169.10) पर बन रहे चार लेन रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
📌 जानकारी के अनुसार इस सेतु की लंबाई 800.762 मीटर और कुल लागत 9222.84 लाख रुपये निर्धारित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सेतु निगम लिमिटेड (सेतु निर्माण इकाई, जौनपुर) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेतु निर्माण कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और कार्य की गति तेज की जाए, ताकि निर्धारित समयावधि (जून 2026) तक गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस ओवरब्रिज के निर्माण से जौनपुर जनपदवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
इस मौके पर सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जे.पी. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।