
जौनपुर। थाना खेतासराय और थाना खुटहन पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय कुख्यात व शातिर चोर दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
मुठभेड़ की पूरी घटना
दिनांक 05 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय पुलिस टीम के साथ पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गभीरन की तरफ से एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की और कलापुर की ओर भाग निकला।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय अपनी टीम के साथ पीछा करने लगे। तरसावा मोड़ के पास पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। खुद को फंसा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक दूबे उर्फ रिंकू पंडित पुत्र स्व. रामप्रकाश दूबे निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन के रूप में हुई।
बरामदगी
एक तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस
एक मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना UP 62 W 6744
घायल बदमाश का इलाज
घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जीवन रक्षार्थ इलाज हेतु पीएचसी खेतासराय भेजा गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाश पर पहले से दर्ज कई गंभीर मुकदमे हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं।
मु0अ0सं0-74/2014 धारा 380/411/457 भादवि थाना खुटहन
मु0अ0सं0-863/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर
मु0अ0सं0-335/2017 धारा 411/413/414 भादवि थाना खुटहन
मु0अ0सं0-462/2017 धारा 379/411 भादवि थाना मड़ियाहूँ
मु0अ0सं0-184/2018 धारा 411/413/417 भादवि थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
मु0अ0सं0-150/2018 धारा 386 भादवि थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
मु0क्र0सं0-155/2018 धारा 386 भादवि थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
मु0अ0सं0-184/2018 धारा 41/411/413/417/465/468 भादवि थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़
मु0अ0सं0-416/2025 धारा 209 बीएनएस थाना गोसाईगंज सुल्तानपुर
मु0अ0सं0-176/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय (थाना खेतासराय)
थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय (थाना खुटहन)
उ0नि0 अनिल कुमार सिंह (प्रभारी क्राइम टीम खेतासराय)
पुलिसकर्मी: राजकुमार यादव, बृजेश मिश्रा, संदीप सिंह, मनीष यादव, अमरजीत कुमार (थाना खेतासराय)
पुलिसकर्मी: कुलदीप गोस्वामी, सुरेन्द्र वर्मा, आकाश निषाद, विजयशंकर यादव (थाना खुटहन)