
जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी गया HAVELLS कंपनी का 8 KVA का स्टेपलाइजर बरामद हुआ है।
घटना का विवरण
15 सितंबर 2025 को ग्राम घिरौली कुशल, थाना खुटहन निवासी वादी मुंशी लाल यादव पुत्र स्व. राम सवध यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर से स्टेपलाइजर चुरा ले गए। इस संबंध में थाना खुटहन में मु0अ0सं0 268/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
16 सितंबर 2025 को उ0नि0 बच्चूलाल हमराह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति धिरौली कुशल स्थित मुकेश यादव के बंद पड़े भट्ठे के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम बताया:
1. जयप्रकाश बिन्द पुत्र करिया उर्फ जितेंद्र बिन्द निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन, जौनपुर।
2. कृष्णा बिन्द उर्फ किशन पुत्र सुबाष बिन्द निवासी धिरौली नानकार थाना खुटहन, जौनपुर।
अभियुक्तों के पास से चोरी गया नीले-सफेद रंग का HAVELLS कंपनी का 8 KVA स्टेपलाइजर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 बच्चूलाल, थाना खुटहन
का0 राजेश यादव, थाना खुटहन
हे0का0 बृजनाथ यादव, थाना खुटहन
का0 विपिन जायसवाल, थाना खुटहन