Home जौनपुर Jaunpur News आज़मगढ़-जौनपुर सीमा पर बेसो नदी से तीन बच्चों के शव...

Jaunpur News आज़मगढ़-जौनपुर सीमा पर बेसो नदी से तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

0

 

जौनपुर/आज़मगढ़, आवाज़ न्यूज़। जिले की सीमा पर बह रही बेसो नदी से रविवार शाम तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे और वे नग्न अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने शवों को देखा। शव एक बेडशीट में पटिया और बालू के साथ लपेटकर नदी में फेंके गए थे। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

e

मृतकों में 8 वर्षीय लड़का, 6 वर्षीय लड़की और 2 वर्षीय लड़का शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान दीदारगंज (आज़मगढ़) और खेतासराय (जौनपुर) थाने की पुलिस में यह विवाद रहा कि शव किस थाना क्षेत्र में मिले हैं। लगभग एक घंटे बाद खेतासराय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को संदेह है कि शव सरायमीर थाना क्षेत्र के कौराहगनी निवासी रमेश बनवासी के तीन बच्चों के हैं। बताया जा रहा है कि रमेश के पांच बच्चे बीमार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की पुष्टि कर रही है।

Previous articleतेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला: बजट घोषणाओं पर सवाल, डिबेट की चुनौती
Next articleJaunpur news जौनपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम