जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. अजय सिंह को मछलीशहर सांगठनिक जिला का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा 16 मार्च को की गई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
डॉ. अजय सिंह इससे पहले जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में मछलीशहर में भाजपा को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।