Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सूरापुर- शाहगंज मार्ग हुआ गढ्ढे में तब्दील

Jaunpur News सूरापुर- शाहगंज मार्ग हुआ गढ्ढे में तब्दील

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

पूर्वांचल की प्रसिद्ध श्री कृष्ण बरही का लगता है मेला हाईवे गढ्ढों में तब्दील

Aawaz News संवाद छेदी लाल वर्मा 

शाहगंज जौनपुर। लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर जौनपुर जनपद की सीमा में पड़ने वाले शाहगंज -सूरापुर मार्ग का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों का जानलेवा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं कहीं बड़े -बड़े गढ्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बाइक सवार साइकिल सवार यात्री आएं दिन कहीं ना गिर रहे हैं। सड़क के किनारे निवास कर रहे लोगों का कहना है कि अनेकों लोग घायल होते हैं ।डीह असरफाबाद बाजार, गलगला बजार, रूधौली सरायमोहदीनपुर आदि स्थानों पर सड़क की हालत खस्ता है जिम्मेदार लोग आंखें बंद किए सो रहे हैं काफी दिनों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है कहीं कहीं गिट्टी गिराई भी गयी वह भी गायब हैं ।

कहीं कहीं ऐसा दिखता है जैसे गढ्ढों में सड़क बनी हुई है । खबर लेने वाला कोई नहीं है।यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग है । ज्ञात हो कि 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद इसी मार्ग,के डीह असरफाबाद बाजार में पूर्वांचल की प्रसिद्ध श्री कृष्ण बरही का आयोजन को होना सुनिश्चित है फिर भी कोई खबर लेने वाला नहीं है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना प्रबल रहती है। परंतु प्रशासनिक अमला मात्र सड़क का मुआयना कर लौट जाता है। अधिकारी खाना पूर्ति कर अपना हवा में इतिश्री कर लेते हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबाराबंकी: स्कूल की पहली मंजिल गिरने से 40 छात्र घायल, 15 को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती
Next articleJaunpur News गोमती में मिली अज्ञात महिला की लाश,मची सनसनी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।