सभासदों एवं नागरिकों ने आवण्टन प्रक्रिया पर जतायी आपत्ति
शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद में बने दुकानों की निलामी प्रक्रिया विधिक कारणों से रोक दिया गया। मालूम हो कि कोतवाली मार्ग पर नगर पालिका के प्रथम तल पर बने कुल 17 दुकानों की निलामी शुक्रवार को होना था लेकिन नीलामी और आवंटन प्रक्रिया की खामियो कों लेकर लोगों ने आपत्ति के बाद नीलामी प्रक्रिया रोक दिया गया। नगर पालिका के प्रथम तल पर कुल 17 दुकान निर्मित हुआ है। आरक्षण प्रक्रिया के तहत 3 दुकान एससी, 3 दुकान ओबीसी एवं 11 दुकान सामान्य वर्ग को आवंटित होना है। इस हेतु 81 लोगों ने आवंटन फार्म भरा जिसमें से एससी कोटे की तीन दुकान के परिप्रेक्ष्य में 6 लोग, ओबीसी कोटे की 3 दुकान हेतु 54 और सामान्य वर्ग की 11 दुकान हेतु 21 लोगों ने प्रक्रिया हेतु फार्म डाला था। इस हेतु पर्ची निकाल आवंटन किया जाना था।
बताया गया था कि एससी वर्ग की 3 दुकान और ओबीसी वर्ग के 3 दुकान आवंटित होने के बाद बचे लोगों के पर्ची कों सामान्य वर्ग की पर्ची के साथ मिलाकर दुबारा आवंटन प्रक्रिया में शामिल कर दिया जाएगा। इसी बात पर सभासद सुनील अग्रहरि टप्पू, सभासद राम प्रसाद अग्रहरि एवं विनय सिंह ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को पत्र सौंपते हुये कहा कि इसमें एससी और ओबीसी वर्ग को दो बार मौका दिया जा रहा है जो गलत है। इसी के बाद प्रक्रिया को रोक दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी श्री गिरी ने बताया कि विधिक कारणों से आवंटन प्रक्रिया रोका गया है। पुनः सूचना के बाद दुकानों को आवंटित किया जायेगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
.png)










