Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले के 59 वे जिलाधिकारी होंगे डॉ. दिनेश चंद्र

Jaunpur News जौनपुर जिले के 59 वे जिलाधिकारी होंगे डॉ. दिनेश चंद्र

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की देर रात जौनपुर समेत प्रदेश के 29 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। जिले के डीएम रविन्द्र कुमार मादड़ को प्रयागराज की कमान सौंपा गया है। जिले के नये कलेक्टर डॉ. दिनेश चंद्र होंगे। दिनेश चंद्र जिले के 59 वे जिलाधिकारी होंगे। रविंद्र कुमार का सात महीना 12 दिन का कार्यकाल रहा। 

सहारनपुर में डीएम का कार्यभार संभाल चुके चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग उ.प्र. शासन के विशेष सचिव डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं।

गौरतलब हो कि डॉ. दिनेश चंद्र 5 नवम्बर 2018 को अलीगढ़ में बतौर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। 15 फरवरी 2019 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद वह गाजियाबाद में नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए। 15 अगस्त 2020 तक वह इस पद पर बने रहे।

इसके बाद उन्हें 15 अगस्त 2020 को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया। 02 मार्च 2021 तक उन्होंने इस पद को संभाला इसके बाद शासन ने उन्हें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का विशेष सचिव नियुक्त किया। 02 मार्च 2021 से 05 जून 2021 तक वह इस पद पर तैनात थे।

इसके बाद शासन ने उन्हें 05 जून 2021 को बहराइच का डीएम नियुक्त किया। 19 मई 2023 तक वह बहराइच के डीएम रहे इसके बाद 19 मई 2023 को उन्हें सहारनपुर का डीएम बनाया गया। 25 जून 2024 तक वह इस पद पर रहे। इसके बाद शासन ने उन्हें 25 जून 2024 को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग लखनऊ का विशेष सचिव बनाया।

वह इस पद पर बने रहे। 13 सितंबर 2024 की रात को उन्हें जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में शासन द्वारा भेज दिया गया। 1 जुलाई 1966 को जन्मे डॉ. दिनेश चंद्र मूल रूप से बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News थाना समाधान दिवस में अफसरों ने सुनी फरियादियों की शिकायत
Next articleमेरठ इमारत हादसा: मृतकों की संख्या हुई 10, पांच अन्य का इलाज जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।