Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News ओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द हो शुरू जिलाधिकारी

Jaunpur News ओवर ब्रिज का कार्य जल्द से जल्द हो शुरू जिलाधिकारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

 जौनपुर जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलवे सेक्सन (नईगंज) में बनने वाले ओवर ब्रिज की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया है कि 10 दिन के अंदर रेलवे भाग अनुमानित डिजाइन ड्रॉइंग द्वारा सेतु निगम को उपलब्ध करा दिया जाएगा, तत्पश्चात निर्माण कार्य सेतु निगम के द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। जगदीशपुर ओवर ब्रिज के निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। जनपद में उत्तर रेलवे के जौनपुर-शाहगंज रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43ए एवं 42 एए पर संयुक्त रेल उपरिगामी सेतु तथा जफराबाद-जंघई-प्रयागराज (हौज) खास की स्वीकृति हेतु वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे जिससे जनपद की जनता को जाम से निजात मिल सके।इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य सेतु निगम वाराणसी लि0 वाराणसी दीपक गोविल, उप परियोजना प्रबन्धक सेतू निर्माण इकाई जौनपुर जेपी गुप्ता, सहायक अभियंता के के मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शाहगंज नगर पालिका परिषद की दुकानों का आवण्टन रूका
Next articleहाथरस भगदड़ के बाद ‘भोले बाबा’ ने जारी किया पहला वीडियो संदेश, कहा ‘विश्वास रखें उपद्रवियों को…’
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।