Home आवाज़ न्यूज़ मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली...

मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने का आदेश

0

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नेता मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान और आसपास की सड़कों को खाली करने का नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद दिया गया है, जिसमें अदालत ने आंदोलनकारियों को मंगलवार, 2 सितंबर की शाम तक मैदान और सड़कें खाली करने का निर्देश दिया था। अदालत ने आंदोलन के दौरान शर्तों के उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए यह आदेश जारी किया।

जरांगे का आंदोलन पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके समर्थकों में आक्रोश देखा गया। इस बीच, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार इस आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद फडणवीस ने उपमुख्यमंत्रियों अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की और कहा कि उनकी सरकार अदालत के आदेशों का पालन सुनिश्चित करेगी।

The post मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने का आदेश appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleJaunpur news खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने चोरी की घटना का किया खुलासा, छह अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleहरियाणा में बाढ़ का कहर: यमुना-मारकंडा नदियों का उफान, गांव-सड़कें जलमग्न, स्कूल बंद