
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के विपरीत, भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय तेल कंपनियां रूस से तेल खरीदना जारी रखेंगी।

ट्रंप ने 30 जुलाई 2025 को भारत पर रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए 25% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे बाद में 7 अगस्त तक टाल दिया गया। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि भारत ने रूस से तेल आयात बंद कर दिया है। हालांकि, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम तेल की उपलब्धता और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेते हैं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।”
रूस से तेल खरीद की स्थिति
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि रूसी तेल पर कभी प्रतिबंध नहीं लगा, बल्कि इसे G7/ईयू की $60 प्रति बैरल की मूल्य सीमा के तहत रखा गया है। भारत ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए रूसी तेल खरीदा, जिससे मार्च 2022 में तेल की कीमतें $137 प्रति बैरल से अधिक बढ़ने से रोका गया। यह खरीद पूरी तरह वैध और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप रही।
The post भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा, ट्रंप के दावे के बीच विदेश मंत्रालय का बयान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.