Home आवाज़ न्यूज़ प्रयागराज: नैनी में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों और दो...

प्रयागराज: नैनी में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों और दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

0

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में नैनी के एडीए कॉलोनी में एक घर के अंदर चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नैनी पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। यह मकान एक अधिकारी का बताया जा रहा है, जिसे अशोक कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था।

जानकारी के अनुसार, एडीए कॉलोनी के पास स्थित इस भवन में कुछ महीनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसके चलते मोहल्ले वालों ने पहले भी शिकायत की थी। शनिवार रात करीब 10 बजे दो युवक भवन से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। उन्होंने बताया कि घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घर से दो युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार इस मकान में किराए पर रहकर देह व्यापार का रैकेट चला रहा था। पकड़ी गईं एक युवती बिहार के बेगूसराय और दूसरी कोलकाता की रहने वाली है।

दोनों ने बताया कि वे अशोक के बुलावे पर शनिवार को ही यहां आई थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले भी इस भवन में इसी तरह का हंगामा हुआ था। नैनी पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post प्रयागराज: नैनी में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों और दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleयूपी: CM योगी ने अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्यता और क्षमता के आधार पर नौकरी देना हमारा लक्ष्य
Next articleहाथरस: 35 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय प्रेमी ने की मासूम बच्ची की हत्या, आपत्तिजनक स्थिति देखने पर किया ये