Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ: भदौड़ा गैंग के हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या, कमरे में मिली खून...

मेरठ: भदौड़ा गैंग के हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की सिर पर किसी धारदार हतियार से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई। सुबह को हिस्ट्रीशीटर का शव ट्यूबवेल के पास बने कमरे में बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतक कुख्यात भदौड़ा गैंग का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। जिस पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

जानकारी के मुताबिक चिंदौड़ी खास में रहने वाला 57 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ कालू गांव के बाहर ट्यूबवेल पर बने कमरे में रहता था। आज सुबह करीब 6:00 जब वीरेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो ओमपाल नाम का ग्रामीण उसे जगाने पहुंचा। जहां कमरे में खून से लथपथ वीरेंद्र की लाश देख ओमपाल के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमी ने की गला दबाकर हत्या, फिर 112 डायल कर किया सरेंडर

मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के बाद एसपी देहात कमलेश बहादुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वीरेंद्र की हत्या किसी धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके की गई थी।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि वीरेंद्र का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर हत्या-लूट और डकैती सहित 17 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है। बताया जाता है कि वीरेंद्र कुख्यात भदौड़ा गैंग के लिए काम करता था और 10 साल पहले जेल से छूटने के बाद गांव में शांति की जिंदगी बिता रहा था। परिवार में सिर्फ बूढी मां महेंद्री है, जो गांव में रहती है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान पता चला कि वीरेंद्र के तीन अन्य भाई भी थे। जिनमें से एक की पुलिस दबिश के दौरान नदी में कूद कर, दूसरे की शराब पीने से और तीसरे की दिल्ली एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। चारों ही भाई अवाहित थे। जिनके नाम काफी कृषि भूमि भी है।

The post मेरठ: भदौड़ा गैंग के हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबागपत: अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने बच्चों को किया गया रेस्क्यू
Next articleकरण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंस, ये सितारे होंगे कास्ट का हिस्सा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।