Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली में UPSC अभ्यर्थियों की मौत पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, ‘सिस्टम...

दिल्ली में UPSC अभ्यर्थियों की मौत पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, ‘सिस्टम की विफलता और कीमत चुका रहे लोग…’

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार (28 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि आम लोग हर स्तर पर असुरक्षित निर्माण और संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत चुका रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में एक इमारत के बेसमेंट में जलभराव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का झटका लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी।” राहुल गांधी ने कहा, “बुनियादी ढांचे का यह पतन व्यवस्था की संयुक्त विफलता है। आम नागरिक असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहा है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षित और आरामदायक जीवन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को हिरासत में लिया, जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

The post दिल्ली में UPSC अभ्यर्थियों की मौत पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, ‘सिस्टम की विफलता और कीमत चुका रहे लोग…’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेदारनाथ मंदिर ट्रस्ट प्रमुख ने ‘सोने घोटाले’ के आरोपों को किया खारिज,कहा ‘कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है’
Next articleग्राइंडर एप के जरिए लोगों को फंसा कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, इतने गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।