Home आवाज़ न्यूज़ अमेठी : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, लगभग 1 महीने से पुलिस...

अमेठी : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, लगभग 1 महीने से पुलिस युवक की तलाश में जुटी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अमेठी। थाना क्षेत्र के भागीपुर त्रिशुंडी गांव निवासी मनीष कुमार (पिता भगवान प्रसाद राय) 27 नवंबर से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, लगभग 1 महीने बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। युवक के पिता भगवान प्रसाद राय और भाई ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

रामगंज एसएचओ अजयेंद्र पटेल ने बताया, “लापता युवक के परिजनों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की तलाश के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, मनीष पिछले सात वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था और उसका इलाज मुंबई और उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में चल रहा था। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News खेतासराय में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

The post अमेठी : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, लगभग 1 महीने से पुलिस युवक की तलाश में जुटी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleBJP विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज, विधायक ने कहा ये
Next articleअरविंद केजरीवाल का दावा, दिल्ली चुनाव से पहले फर्जी मामले में सीएम आतिशी की जल्द होगी गिरफ्तारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।