हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए, जब तेज रफ्तार हिमस्खलन आईटीबीपी कैंप से महज 200 फीट की दूरी पर रुक गया। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया, काजा मंडल के ग्यू इलाके में स्थित आईटीबीपी कैंप के जवान सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ों से भारी बर्फ गिरने लगी।
हिमस्खलन की गति काफी तेज थी, लेकिन गनीमत रही कि यह कैंप से महज 200 फीट पहले ही रुक गया। फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। ग्यू में आईटीबीपी की 17वीं बटालियन की पोस्ट स्थित है, जहां कई जवान तैनात हैं। यह चौकी ग्यू गांव से एक किलोमीटर और चीन सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर है।
लाहौल-स्पीति में सर्दियों के दौरान ग्लेशियर खिसकने की घटनाएं आम हैं, लेकिन पिछले तीन सालों में बर्फबारी कम होने की वजह से हिमस्खलन की घटनाएं कम हुई थीं। हालांकि, इस बार 25 फरवरी से 1 मार्च तक भारी बर्फबारी हुई, जिसकी वजह से हिमस्खलन का खतरा फिर से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
The post हिमाचल के लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी कैंप के पास हिमस्खलन, कोई जनहानि नहीं.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











