Home आवाज़ न्यूज़ रेखा गुप्ता आज विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर कैग रिपोर्ट पेश करेंगी,...

रेखा गुप्ता आज विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर कैग रिपोर्ट पेश करेंगी, मोहल्ला क्लीनिकों की स्थिति की समीक्षा करेंगी..

0
🔊 खबर सुनें

आबकारी नीति पर कैग की रिपोर्ट पेश करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर भी कैग रिपोर्ट पेश करेंगी

आबकारी नीति पर कैग की रिपोर्ट पेश करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो वित्त विभाग भी देखती हैं, शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन’ पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश करेंगी। कैग की रिपोर्ट सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति (2024) पर आधारित होगी और राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को ‘उजागर’ करेगी। गौरतलब है कि यह कैग की दूसरी रिपोर्ट होगी, जो विधानसभा में पेश की जाएगी। रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों, मोहल्ला क्लीनिकों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

कैग की रिपोर्ट में देखा जाएगा कि पिछली सरकार द्वारा किए गए दावों और जमीनी हकीकत में कितना अंतर है। सरकारी अस्पतालों में मशीनों की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति, डॉक्टरों और नर्सों की संख्या और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी पता चल सकता है कि दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में आवंटित बजट का सही तरीके से खर्च किया गया या नहीं। 2022-23 और 2023-24 के दौरान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन क्या वाकई मरीजों को इसका लाभ मिला? इस पर भी रिपोर्ट में जानकारी दी जाएगी।

बीजेपी ने पहले ही पिछली दिल्ली सरकार को घेरना शुरू कर दिया था और आरोप लगाया था कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की भारी कमी है, मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है और दवाइयां भी नहीं मिलती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा, “पिछली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सीएजी रिपोर्ट में सब कुछ सामने आ जाएगा।” पिछली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना पर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि क्लीनिकों में डॉक्टरों की कमी है, जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है।

इससे पहले मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली आबकारी नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश की थी। ‘दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ 2017-18 से 2020-21 तक चार साल की अवधि को कवर करता है और दिल्ली में भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) और विदेशी शराब के विनियमन और आपूर्ति की जांच करता है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र दो दिन बढ़ाकर 1 मार्च तक कर दिया गया है।

The post रेखा गुप्ता आज विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं पर कैग रिपोर्ट पेश करेंगी, मोहल्ला क्लीनिकों की स्थिति की समीक्षा करेंगी.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleन्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक: 122 करोड़ रुपये के गबन मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार..
Next articleइलाहाबाद हाईकोर्ट ने ASI को संभल में जामा मस्जिद परिसर की सफाई करने का निर्देश दिया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।