नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (IAS) और वन सेवा (IFS) परीक्षा 2025 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1129 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन शुरू: 22 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2025
फॉर्म सुधार तिथि: 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 25 मई 2025
एडमिट कार्ड उपलब्ध: परीक्षा से पहले
आवेदन शुल्क:
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹100/-
एससी / एसटी / पीएच / सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा (01/08/2025 के अनुसार):
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 32 वर्ष
आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।
रिक्तियों का विवरण (कुल: 1129 पद)
1. सिविल सेवा परीक्षा (IAS) – 979 पद
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक।
2. वन सेवा परीक्षा (IFS) – 150 पद
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जूलॉजी, कृषि या समकक्ष विषयों में स्नातक डिग्री आवश्यक।
कुल पदों में शामिल सेवाएँ:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (IAAS)
भारतीय रेलवे सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा आदि।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
1. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य होगा।
2. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
3. आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज (शैक्षणिक योग्यता, आईडी प्रूफ, फोटो, हस्ताक्षर आदि) स्कैन कर लें।
4. फॉर्म जमा करने से पहले पूर्वावलोकन (Preview) जरूर करें।
5. अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।