Home आवाज़ न्यूज़ संभल हिंसा: 24 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

संभल हिंसा: 24 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद भड़की हिंसा के लगभग दो महीने बाद भी पुलिस 91 आरोपियों की तलाश में है।

संभल की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को 24 फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए, जो कथित तौर पर पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद शहर में बड़े पैमाने पर भड़की हिंसा से जुड़े हैं।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बताया, “हमने 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने उस दिन पुलिस पर अपनी छतों से पत्थरबाजी की थी। हिंसा में शामिल होने के लिए 91 से अधिक अपराधी पुलिस की रडार पर हैं। उन्होंने या तो दूसरे राज्यों में या फिर आस-पास के जिलों में अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। हमें कल स्थानीय अदालत से 24 गैर जमानती वारंट मिले हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

पिछले वर्ष 24 नवंबर को भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस अधिकारियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे। यह हिंसा तब भड़की थी जब अदालत ने यह पता लगाने के लिए मस्जिद का दूसरा सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था कि क्या यह मंदिर तोड़कर बनाई गई थी। गुरुवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए पहचान करने के बाद 28 वर्षीय मोहसिन और 32 वर्षीय हुसैन को गिरफ़्तार कर लिया। उन पर मस्जिद के पास हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में हिंसा भड़काने का आरोप है।

गिरफ्तार किए गए 60 आरोपियों में दीपा सराय इलाके का निवासी 30 वर्षीय अदनान मोहम्मद भी शामिल है, जिसने हिंसा के दौरान एसपी पर कथित तौर पर गोली चलाई थी। उसे नई दिल्ली के बटला हाउस से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने 45 वर्षीय जिकरा खातून को भी गिरफ्तार किया है, जिसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर पथराव किया था।

The post संभल हिंसा: 24 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी की ‘महाकाव्य गाथा’ को जीवंत किया, लेकिन असफल रहे अन्य
Next articleआगरा में किसान ने साथी की बेटी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर की खुदकुशी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।