Home आवाज़ न्यूज़ मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा कॉल, दावा किया...

मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा कॉल, दावा किया गया कि ‘पीएम मोदी की हत्या की रची जा रही साजिश’, जांच जारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गुरुवार को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की योजना बनाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले की पहचान एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि महिला मानसिक रूप से परेशान है, लेकिन अधिकारी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश करते समय सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही है।

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल विवाद: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के नाम पर गाड़ियों में भरा जा रहा एथेनॉल’

पिछले साल भी इसी तरह की धमकी मिली थी

पिछले साल जुलाई में भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इसी तरह की धमकी मिली थी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। कथित तौर पर कॉल करने वाले ने देश में “26/11 जैसा हमला” करने की भी धमकी दी थी।

The post मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को मिला धमकी भरा कॉल, दावा किया गया कि ‘पीएम मोदी की हत्या की रची जा रही साजिश’, जांच जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में ली शपथ, कहा ये
Next articleमहाराष्ट्र कैबिनेट: किसे क्या मिलेगा? BJP, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को ये मंत्रालय मिलने की संभावना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।