सवारी गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी महिला
Aawaz News
सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के समीप लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल होने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मखमेलपुर गांव के निवासी रामदुलार की 65 वर्षीय पत्नी रामपत्ती देवी जौनपुर में अपनी किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रही थी। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 3 बजे वह सवारी गाड़ी के इंतजार में लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर खड़ी थी। इसी दौरान जौनपुर के तरफ से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जब तक लोग कुछ समझ पाते मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया उधर चीख पुकार सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत्यु घोषित कर दिया मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav


