Home आवाज़ न्यूज़ #Jaunpur News जौनपुर जिले मेंप्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 5 लोगों...

#Jaunpur News जौनपुर जिले मेंप्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

सुजानगंज, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी थाना सुजानगंज, उ0नि0 रामस्वरुप राय व उ0नि0 मनोज कुमार मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र बेलवार क्षेत्र के पट्टी जमालपुर गांव में गरीब एवं अशिक्षित लोगों को गुमराह व प्रलोभन देकर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताते हुए हिन्दू धर्म को अन्धविश्वास व पाखण्ड बताते हुए ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने तथा उपस्थित लोगों के साथ मारपीट, गाली, गलौज करने के सम्बन्ध में उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित गोकुल कुमार पुत्र रामलोटन ग्राम मारुफपुर थाना मछलीशहर, प्रिन्स कुमार पुत्र रामकोमल ग्राम उमरपुर, शिव कुमार गौतम पुत्र छविराज गौतम ग्राम भुइधरा, आद्या प्रसाद पुत्र स्व0 सुबरन ग्राम डोमपुर थाना सुजानगंज एवं रामधनी पुत्र राम लौटन ग्राम अरुआवा थाना सिकरारा को ग्राम जमालपट्टी बेलवार से हिरासत पुलिस में लिया गया। मौके पर पुलिस द्वारा 9 बाइबल, 1 बाइबल शास्त्र गुटका, 2 रुमाल, धर्म से सम्बन्धित पम्पलेट, 4 कापी, चन्दा वसूली का रूपया बरामद किया। उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का विश्व हिंदू परिषद सुजानगंज प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश मिश्र, सौरभ मिश्र, देवेंद्र सिंह, धीरज गुप्ता, सुरेश पांडेय, विजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article#Jaunpur News जौनपुर जिले के केराकत और शाहगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
Next articleJaunpur News विद्युत विभाग का अभियान जारी, साढ़े 8 लाख रूपये की हुई राजस्व वसूली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।