Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल,खुटहन में अब...

Jaunpur News खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल,खुटहन में अब विपुल कुमार उपाध्याय

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz news सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर शासन की मंशानुरुप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्द्वन एवं विभिन्न योजनाओं में गति को तीव्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी के अनुमोदन से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत 18 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाएं, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, डी0बी0टी0, डिजिटाइजेशन, नामांकन, बच्चों के ठहराव हेतु शैक्षिक वातावरण व परिवेश एवं बालिका शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अरविंद कुमार पाण्डेय को वि0ख0 सुजानगंज से बदलापुर, राजेश कुमार वैश्य को वि0ख0 सुईथाकला से धर्मापुर, कन्हैयालाल को वि0ख0 रामनगर से मुफ्तीगंज, अजीत कुमार सिंह को वि0ख0 मड़ियाहू से सिकरारा, अमरदीप जायसवाल को वि0ख0 शाहगंज से मछलीशहर, डॉ0 किरण पाण्डेय को वि0ख0 महराजगंज से सुजानगंज, रमेशचन्द्र पटेल को वि0ख0 धर्मापुर से महाराजगंज, श्रीमती शिखा मिश्रा को वि0ख0 बदलापुर से बक्शा, आनंद प्रकाश सिंह को वि0ख0 सिकरारा से करंजाकला, बसंत कुमार शुक्ला को जिला मुख्यालय से शाहगंज, श्रवण कुमार यादव को वि0ख0 करंजाकला से सुईथाकला, उदयभान कुशवाहा को वि0ख0 बक्शा से मडियाहूँ, सुभाष गुप्ता को नगरक्षेत्र से वि0ख0 रामनगर, अश्वनी कुमार सिंह को वि0ख0 खुटहन से रामपुर, गौतम प्रसाद को वि0ख0 रामपुर से बरसठी, विपुल कुमार उपाध्याय को वि0ख0 मछलीशहर से खुटहन, राजीव रंजन को वि0ख0 बरसठी से नगर क्षेत्र तथा नीरज कुमार श्रीवास्तव को वि0ख0 मुफ्तीगंज से जिला मुख्यालय आवंटित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पादन क्षमता में वृद्वि होगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News डॉ. रागिनी के सवालों का जवाब नहीं दे सके औद्योगिक मंत्री ,सपा के समय आई सैमसंग कंपनी प्रदेश से क्यों कर्नाटक चली गई
Next articleJaunpur News निराश्रित गोवंशो के लिये कब्रगाह साबित हो रही सरौनी स्थित गौशाला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।