जौनपुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक एवं सोशल मीडिया स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव टीम में भाजपा दिल्ली के सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी काशी क्षेत्र नियुक्त किया गया है।
इस जिम्मेदारी के अंतर्गत रोहित उपाध्याय काशी क्षेत्र के 16 जिलों में सोशल मीडिया से जुड़े संगठनात्मक एवं डिजिटल रणनीति व चुनावी कार्यों के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनमें वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, गाजीपुर, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, मछलीशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज महानगर, प्रयागराज यमुनापार, प्रयागराज गंगापार, चंदौली, कौशांबी, मिर्जापुर एवं सोनभद्र शामिल हैं।
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा डॉ रोहित उपाध्याय पर विश्वास जताते हुए सौंपी गई यह जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत पार्टी के सोशल मीडिया अभियान और जमीन से लेकर डिजिटल लड़ाई को और अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले भी केंद्र के द्वारा डॉ रोहित उपाध्याय को कई अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान प्रभारी की जिम्मेदारी मिल चुकी है जिसमें पार्टी को जीत दिलवाने में सफलता भी प्राप्त कर चुके हैं
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ रोहित उपाध्याय ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। वह पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। स्थानीय संवाददाता के अनुसार डॉ रोहित उपाध्याय दीवानी न्यायालय जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय के पुत्र हैं डॉ रोहित उपाध्याय को राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी – काशी क्षेत्र बनाए जाने पर क्षेत्र के लोग बड़े उत्साह के साथ घर पर पहुंचकर बधाइयां देते रहें।
जौपुर के लाल डॉ रोहित उपाध्याय बने “राष्ट्रीय सोशल मीडिया चुनाव प्रभारी – काशी क्षेत्र, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


















