Home आवाज़ न्यूज़ युवक पर धारदार से जानलेवा हमला, पुलिस हमलावरों की कर रही तलाश

युवक पर धारदार से जानलेवा हमला, पुलिस हमलावरों की कर रही तलाश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक पर आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, भाकुआही गांव निवासी मधुकर सरोज (पुत्र मुकेश सरोज) शुक्रवार को मेला देखने गया था। इसी दौरान रास्ते में आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पेट में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। भर्ती किया गया 
इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवक पर हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रजातंत्र की रक्षा, फासीवाद से मुकाबला समय की जरूरत
Next articleJobs और Salary पर PM Modi ने उद्योग जगत को क्यों लगाई फटकार, Adani-Ambani का भी होगा हिसाब?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here