Home जौनपुर इमरान हाशमी और जेनेलिया पहुंचे जौनपुर, देखने उमड़े युवा

इमरान हाशमी और जेनेलिया पहुंचे जौनपुर, देखने उमड़े युवा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर।जनपद के सिनेमाई इतिहास में पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म के रिलीज से पहले उसके प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट जौनपुर पहुंची। मोहम्मद हसन कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म गनमास्टर G9 के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और पूर्व आईएएस अधिकारी एवं अभिनेता अभिषेक सिंह पहुंचे।इस दौरान तीनों कलाकारों ने युवाओं से सीधे संवाद किया और अपनी आगामी फिल्म गनमास्टर G9 के बारे में जानकारी साझा की। कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अनुभवों और उसके खास पहलुओं पर चर्चा करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के दौरान इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख को अपने बीच पाकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्टारकास्ट ने लोगों से फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के लंबित मामलों का होगा निस्तारण
Next articleबाइकों की आमने सामने टक्कर में दो की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here