Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी के अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।राकेश मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गंभीर होकर बूथ स्तर पर इस अभियान को कामयाब बनाए।पीडीए विचारधारा से लोगों को जोड़कर इसका विस्तार, प्रचार प्रसार से ही लक्ष्य 2027 की सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने भी दोनों सीटों की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि पीडीए पौधरोपण और मतदाता सूची पुनरीक्षण
आवश्यक कार्य है इसे पूरी तन्मयता से अंजाम तक सफलतापूर्वक पहुंचाएं।बैठक में बसपा छोड़कर डा. रामसूरत पटेल, नागेश्वर पटेल और गंगेश सेठ ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। फूल मालाओं से सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसपा के वरिष्ठ नेता डा. रामसूरत पटेल और उनके साथियों का स्वागत किया गया।बैठक को हिसामुद्दीन शाह, महेंद्र यादव, राजन यादव, डा. रामसूरत पटेल, लाल मोहम्मद, राईनी, हीरालाल विश्वकर्मा, पूर्व प्रमुख कैलाशनाथ यादव, दीनानाथ सिंह, राहुल त्रिपाठी, नैपाल यादव, जयप्रकाश प्रिंसु, अजय विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, डा. शिवजीत यादव, संजीव साहू,
अनवारूल हक गुड्डू, कमालुद्दीन अंसारी, हृदयनारायण यादव, राजदेव पाल, जितेंद्र शर्मा, संजय यादव, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, सूर्यभान यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, अमित गौतम, आनंद गुप्ता, अशोक नायक, शर्मिला यादव, सोनी सेठ, सोनी यादव, अखिलेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। कमाल आजमी, मंजय कनौजिया, प्रदीप शर्मा, महावीर ेयादव, गुलाब यादव रीठी, अखिलेश यादव, भानु मौर्य, अरविंद यादव, शेरबहादुर सिंह, आदि उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav
