Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: डीएम कार्यालय के सामने बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास, वकीलों की...

जौनपुर: डीएम कार्यालय के सामने बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास, वकीलों की तत्परता से टला बड़…

0
जौनपुर: डीएम कार्यालय के सामने बच्चों समेत आत्मदाह का प्रयास, वकीलों की तत्परता से टला बड़...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

हैंडपंप लगाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद का आरोप, महिला ने अधिकारियों से न्याय न मिलने की कही बात

जौनपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बक्शा थाना क्षेत्र के सरेड़ी गांव की एक महिला ने अपने बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने खुद पर और बच्चों पर डीजल उड़ेल लिया। हालांकि, आग लगाने से पहले ही मौके पर मौजूद वकीलों और एएलयू के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर उसके हाथ से डिब्बा छीन लिया। उनकी तत्परता से महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पड़ोसियों के साथ हैंडपंप लगवाने को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी उसे अपने घर के पास हैंडपंप नहीं लगाने दे रहे हैं और निर्माण कार्य सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम में बाधा डाल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के संबंध में महिला अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसकी समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। घटना के अचानक सामने आने से कलेक्ट्रेट परिसर में

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: गड़ासे से हमला करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर: माता रानी के जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प…
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here