Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर: सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य...

बदलापुर: सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन, स्काउट मास्टर *शिवदत्त प्रसोत*के कुशल निर्देशन में बच्चों ने दिखाया हुनर**

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर बदलापुर: *सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के* मनोरम प्रांगण में गतिमान तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को अत्यंत विहंगम, गरिमामयी और ऐतिहासिक समापन हुआ। अनुशासन के अटूट सूत्र में बंधे नौनिहालों के कदमों की ओजस्वी थाप और सेवा-भाव की अनूठी ऊर्जा से संपूर्ण विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस भव्य समापन समारोह की *अध्यक्षता राजा हरपाल सिंह* इंटरमीडिएट कॉलेज के *प्रधानाचार्य डॉ. आशीष कुमार ने* की । सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर के *प्रिंसिपल तेज प्रताप सिंह* के कुशल संरक्षण में यह त्रि-दिवसीय अनुष्ठान पूर्णता को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और स्काउट ध्वजारोहण के साथ समारोह का औपचारिक शंखनाद किया। समारोह का अत्यंत कुशल और ओजपूर्ण संचालन जौनपुर के जिला संगठन कमिश्नर (डीओसी) स्काउट गाइड राकेश कुमार मिश्र ने किया। उनके जीवंत उद्घोषों ने पंडाल में उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम का संचार कर दिया।
शिविरार्थियों को ज्ञान और क्रियात्मक कौशल से संवारने में ट्रेनिंग काउंसलर नितेश प्रजापति, निसार अहमद, अंबुज सिंह और सनी मौर्या जैसे कुशल प्रशिक्षकों ने महती भूमिका निभाई। इनके साथ ही *स्काउट मास्टर शिवदत्त प्रसोत, प्रवक्ता राकेश कुमार शुक्ल, रामपाल यादव और गाइड कैप्टन प्रिया प्रजापति* के कुशल एवं कड़े निर्देशन में स्काउट्स और गाइड्स ने टेंट निर्माण, आपातकालीन प्राथमिक उपचार, बिना बर्तनों के भोजन पकाने (गैजेट्स निर्माण) और साहसिक आत्मरक्षा विधाओं का ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया कि उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
समारोह मे अपनी गरिमा में उपस्थित से चार चांद लगाने वाले प्रबुद्ध शिक्षाविद में *डॉक्टर विजय शंकर तिवारी, रमाशंकर सिंह, राजेश दुबे, जनार्दन सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्ना, ब्रह्मदेव निगम, प्रवक्ता धर्मेंद्र शुक्ला* जिन्होंने बच्चों के हुनर की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग केवल एक विधा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सुसंस्कृति कला है। जो विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों के अनुशासित प्रदर्शन को देश का स्वर्णिम भविष्य बताया। समारोह के अंतिम सोपान पर संयोजक एवं प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने शिविर को निर्विघ्न और सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों प्रशिक्षकों शिक्षक शिक्षिकाओं और उर्जावान शिविरार्थियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने और हम होंगे कामयाब के सामूहिक संकल्प गीत के साथ इस राष्ट्र आराधना रूपी त्रीदिवसीय शिविर का गौरवपूर्ण समापन हुआ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: खुटहन पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here