Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का डीएम ने किया सम्मान, 2028...

जौनपुर: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का डीएम ने किया सम्मान, 2028 ओलंपिक पर नजर*

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* एशियाई खेल-2026 की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाने वाले मछलीशहर तहसील के अदारी डिभिया गांव निवासी खिलाड़ी रोहित यादव और उनके पिता सभाजीत यादव को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने रविवार को जनसुनवाई कक्ष में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर बधाई दी।
डीएम ने कहा कि रोहित की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके पिता ने सीमित संसाधनों में शुरुआती दौर में जिस तरह बेटे का साथ दिया, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि रोहित की उपलब्धि जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
रोहित यादव ने बताया कि उनके पिता ने गांव में बांस के ऊपरी हिस्से को काटकर उनका पहला भाला तैयार किया था। इसी से उन्होंने अभ्यास शुरू किया। वर्ष 2019 में नेशनल कैंप पटियाला से जुड़ने के बाद उनके खेल करियर को नई दिशा मिली। अब उनका लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर बेहतर प्रदर्शन करना है।
उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों का कांस्य पदक उनके पिता के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भविष्य में देश और जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका लक्ष्य है।
डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिनी स्टेडियमों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर अभ्यास का अवसर मिलेगा।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, एथलेटिक्स कोच कृष्ण यादव, कुश्ती कोच अशोक सोनकर, हैंडबॉल कोच निलेश यादव समेत अन्य प्रशिक्षक

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News: पीयू के 12 शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बनाई जगह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here