Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : जिला जेल पहुंचे डीजी कारागार पीसी मीना, बैरक-पाकशाला का किया...

जौनपुर : जिला जेल पहुंचे डीजी कारागार पीसी मीना, बैरक-पाकशाला का किया निरीक्षण*

0
1000046995-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ पीसी मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार सर्किल, बैरकों और पाकशाला का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीजी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी। बंदियों को श्रम के एवज में दिए जाने वाले पारिश्रमिक के संबंध में पूछताछ करने पर बंदियों ने बताया कि उन्हें समय से भुगतान किया जाता है।
महानिदेशक ने जेल में स्थापित सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जेल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की उन्होंने प्रशंसा की। साथ ही जेल की भूमि तथा नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, उप कारापाल/प्रभारी कारापाल सुभाष चंद्र पांडेय, उप कारापाल नंद किशोर गौतम सहित अन्य कारागार कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: खंभे के स्टे तार में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Next articleजौनपुर : भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1से 8 तक के स्कूल बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here