शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में समाज एवं व्यापारिक संगठन से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस दौरान ‘जय नरहरी’ और ‘सोनार एकता जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
समारोह की मुख्य अतिथि स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान की राष्ट्रीय चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री तथा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश की ज्योति सोनी रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है। समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता जरूरी है।
### अतिथियों का किया गया स्वागत
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय स्वर्णकार सेवा संस्थान, वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ, जिला अध्यक्ष अमर जौहरी, जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन, तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल शाहगंज प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा, विधानसभा प्रभारी भदोही, संदीप सोनी, नगर पालिका परिषद प्रत्याशी जाफराबाद, अनुराग सेठ, महेंद्र सेठ, जिला प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन, राज कुमार सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनोद सोनी, प्रदेश मंत्री समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा अनिल सोनी, गिरिजेश आर्य, एएसपी शाहगंज विनिश अंसारी, राजेश मंत्री, साजन सेठ, तपन सोनी, धनंजय सोनी, सुजीत वर्मा एडवोकेट, प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र सोनी सिंह, कोतवाली शाहगंज प्रभारी फरीदिया समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पमाला और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
### स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित
शपथ ग्रहण समारोह में स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सचिन कुमार वर्मा को अध्यक्ष, चेतन्य प्रकाश स्वर्णकार को महासचिव, अनुज सेठ को कोषाध्यक्ष और रवि आर्य को सचिव बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी और देवव्रत सेठ को जिम्मेदारी दी गई। मंत्री पद पर उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ और सौरभ सेठ को शामिल किया गया।
सूचना मंत्री के रूप में सुजीत सोनी, मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप वर्मा, राजकुमार (अस्क) और सौरभ आर्य तथा विधिक सलाहकार के रूप में एडवोकेट महेंद्र प्रताप वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
### सर्राफा एसोसिएशन की नई टीम ने भी संभाली जिम्मेदारी
इसी क्रम में सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी शपथ लेकर संगठन की जिम्मेदारी संभाली।
जन्मेजय सोनी को अध्यक्ष, रितेश आर्य को महासचिव, अभिषेक सेठ को कोषाध्यक्ष और महेंद्र वर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी साजन सेठ एवं तपन सोनी को दी गई।
उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ (रवि) एवं सुशील सेठ (बागी) को जिम्मेदारी मिली।
मंत्री पद पर रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंसू), आलोक सोनी, रत्नेश मोदनवाल और शौर्य सोनी को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदीप वर्मा एवं राजकुमार सेठ (अस्क) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
### समाजहित और व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने कहा कि समाज को अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष अमर जौहरी ने संगठन की मजबूती को एकता से जोड़ते हुए कहा कि यदि सभी सदस्य नई कार्यकारिणी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तो संगठन आगे बढ़ेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। उन्होंने समाज, सर्राफा कारोबारियों और व्यवसायियों की कठिनाइयों के समय मजबूती से साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।
वहीं सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समारोह में संरक्षक मंडल से जवाहरलाल सेठ, छेदीलाल वर्मा, लालचंद सेठ, अखिलेश सेठ, सूरज सेठ, विजय सेठ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। राजेश सोनी, संजय वर्मा, नन्हेंलाल वर्मा, अतुल सेठ, मोतीलाल सोनी, गया प्रसाद सोनी, शुभम सोनी, विजय सोनी, अरुण पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार चंदन जायसवाल, राहुल मोदनवाल, राजेंद्र प्रसाद सेठ, अजय सोनी, विपिन सोनी, रवि सोनी सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।








