✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने जल जीवन मिशन की पाइप चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाइप और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है। तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मरगूपुर गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बहरा बूथ के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से चोरी की पाइप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिकअप संख्या UP62CT2289 को रोककर तलाशी ली। वाहन से जल जीवन मिशन से संबंधित चोरी की पाइप बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से राजवीर निषाद, पवन कुमार सिंह उर्फ सोनू और शनि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर सिंगरामऊ थाने में मुकदमा संख्या 128/2026 धारा 2(30)/317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पवन सिंह पर पहले से मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में वर्ष 2021 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। वहीं राजवीर निषाद और शनि सिंह के खिलाफ सिंगरामऊ थाने में दर्ज वर्तमान मुकदमे का उल्लेख पुलिस ने किया है।
इनकी टीम ने की गिरफ्तारी
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामदुलार यादव, उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे, कांस्टेबल रजत पाण्डेय, पवन प्रजापति, रूपेश ओझा और रमाशंकर मौर्या शामिल रहे।
पुलिस ने यह जानकारी सोमवार शाम करीब 7 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













