🔊 खबर सुनें
✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के 45 दिन की बुकिंग वाले नियम को बदल दिया है. अब आम लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में दोबारा कर पाएंगे. ऐसा शहरी और ग्रामीण दोनों की क्षेत्र के लोगों के लिए किया गया है.नई व्यवस्था सोमवार यानी 7 सितंबर से लागू कर दी गई है. अब किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की बुकिंग दोबारा करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बल्कि अब महज 25 दिन के भीतर ही दोबारा गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.






