✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
खुटहन, जौनपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.76 लाख रुपये ठगी करने पर पीड़ित की तहरीर पर खुटहन पुलिस ने दो लोगो कें खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है जानकारी के अनुसार, तिलवारी गांव निवासी देवेंद्र कुमार तिवारी पुत्र राजेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी सुनील कुमार उपाध्याय ऊर्फ सुशील कुमार उपाध्याय निवासी तिलवारी थाना खुटहन व इनके रिश्तेदार अजीत कुमार दुबे पुत्र छोटेलाल दुबे निवासी सुल्तानपुर थाना बक्शा ने मर्चेंट नेवी मे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 2,76,000 रुपये लिए गए।
पीड़ित का कहना है कि नौकरी नहीं लगने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी। तो आरोपियों ने अब तक केवल 81,000 रुपये वापस किए और शेष 1,95,000 रुपये नहीं लौटाए। रकम मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते है.
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है विदित हो की सुनील उपाध्याय ऊर्फ सुशील उपाध्याय युटुबर अनुराग पंडित के पिता है काफ़ी समय से मर्चेंट नेवी मे विदेश भेजने के नाम पर तमाम लोगो से ठगी का कार्य निरंतर करते है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खुटहन:यूट्यूबर अनुराग पंडित के पिता सहित दो के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ





