Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News चंडी धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की...

Jaunpur News चंडी धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, पुजारी ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

0
1001647351
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र स्थित चंडी धाम मंदिर परिसर से चांदी का मुकुट, सोने की नथिया और अन्य चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी राजकिशोर शुक्ला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी के अनुसार 19 अगस्त को एक व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचा। उसने अपना नाम योगी कमलेंद्र नाथ और खुद को गोरखपुर का निवासी बताया। बताया गया कि वह 21 अगस्त तक मंदिर परिसर में ठहरा रहा और इस दौरान साफ-सफाई के काम में भी हाथ बंटाता रहा।

आरोप है कि इसी दौरान उसने मंदिर की आलमारी की चाबी हासिल कर ली और उसमें रखे चांदी के मुकुट, करीब 500 ग्राम सोने की नथिया तथा चांदी के अन्य आभूषण लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन में सरकारी खाद्यान्न में गड़बड़ी का मामला, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next articleJaunpur News मां की आंखों के सामने बुझ गया इकलौते बेटे का चिराग, सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।