Home आवाज़ न्यूज़ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी, पंजाब और गुजरात के नए प्रदेश...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी, पंजाब और गुजरात के नए प्रदेश प्रभारी किए नियुक्त

0
🔊 खबर सुनें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी तथा सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब का प्रभार सतीश पूनिया को सौंपा गया है। गुजरात के लिए तरुण चुघ को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इससे पहले सोमवार को भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की थी। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर शामिल हैं। सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह देकर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।

स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

The post भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी, पंजाब और गुजरात के नए प्रदेश प्रभारी किए नियुक्त appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 मीटर गहरा गड्ढा बना, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
Next articleहाथरस: पुरदिलनगर में कबाड़ी दुकान पर लोहे के पाइप से युवक को लगा करंट, मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।