🔊 खबर सुनें
आवाज न्यूज़ लखनऊ। जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अंशकालिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। इनमें से बहुत से शिक्षकों को अप्रैल -मई माह का मानदेय भी नहीं मिला है इसी बीच विभाग से नवीनीकरण न होने से इन्हें स्कूल आने से रोक दिया गया है। अपने इस समस्या के समाधान हेतु सभी शिक्षक संगठित होकर उप शिक्षा निदेशक एवं जिला समन्वयक से मिले किन्तु वहां से उन्हें शासन के निर्णय का हवाला देकर वापस कर दिया गया। अब शिक्षकों को रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इतने दिनों की सेवा के बाद आखिरकार वे रोजी-रोटी के लिए जायें तो कहॉ जायें?
















