Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर मे बडेबाबू राजेश सिंह सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी,कुटरचना व धमकी...

बदलापुर मे बडेबाबू राजेश सिंह सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी,कुटरचना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर :कोतवाली बदलापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संग्राम बालिका इंटर कालेज के बडेबाबू सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सरोखनपुर गांव निवासी सरल पत्नी स्वर्गीय विपिन वर्मा की तहरीर पर राजेश सिंह निवासी मरगूपुर, विनोद कुमार सिंह व जयमंगल सिंह निवासी अहिरौली तथा उत्तम कुमार निवासी कठार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि अभियुक्त राजेश सिंह संग्राम बालिका इंटर कालेज सरोखनपुर बदलापुर मे बडेबाबू के पद पर कार्यरत है ने अपने साथियो संघ साजिश रचकर फर्जी मुहायदानामा और दस्तावेज तैयार कर भूमि से संबंधित लेन-देन में धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति को प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी भूमि पर कब्जे और बैनामा कराने का दबाव बनाया तथा विरोध करने पर बच्चों की हत्या कराने की धमकी दी। मामले में पूर्व में पुलिस और उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई।
न्यायालय के निर्देश पर बदलापुर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर मे सात नामजद समेत पैतिस अज्ञात पर मारपीट बलवा का मुकदमा दर्ज
Next articleलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, इमारत से कूदकर छात्रों ने बचाई जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here