वशिष्ठ पत्रकार : नागेन्द्र माली
जौनपुर। शहरी इलाके के मोहल्ला नईगंज में स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीज की मौत होने पर परिजन ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा करने के साथ चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। यह घटना शनिवार रात्रि लगभग 9:00 बजे की है। रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी गेना देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी अशोक कुमार सरोज को सीने में दर्द होने के कारण 3 दिन पूर्व टयूलिप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को जब उनकी मृत्यु हो गई। तब परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए वाराणसी लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया। परिजन आरोप लगा रहे थे कि टयूलिप हॉस्पिटल में लापरवाही करने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड से पैसा लेने के अलावा अलग से भी उनसे नगद रुपया ले लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आईपीएस सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता शहर कोतवाल अनीता सिंह चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने सबसे पहले पीड़ित पक्ष को समझा कर जाम खत्म कराया। बाद में पीड़ित पक्ष बार-बार यह आरोप लगा रहा था कि इलाज का पूरा पैसा आयुष्मान कार्ड से लेने के बाद भी अलग से लगभग 40000 रुपया ले लिया गया है। क्षेत्राधिकार नगर ने काफी प्रयास के बाद मामले को शांत कराया बाद में परिजनों द्वारा लाश को लेकर चले गए। इस संबंध में निजी अस्पताल संचालक से दूरभाष से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। फिलहाल रविवार पूरा दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा कि आजकल कुछ निजी चिकित्सक आयुष्मान कार्ड धारकों को अपना एटीएम कार्ड समझ लिए हैं। आयुष्मान कार्ड से मनमानी ढंग से इलाज का पैसा लिया जा रहा है वहीं मरीज के परिजन से भी अलग से रुपए की वसूली की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर











