Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

0
🔊 खबर सुनें

बहन को रिश्तेदारी छोड़ घर वापस लौट रहा मृतक
गुरुवार को बेलाव घटा पर हुआ मृतक का अंतिम संस्कार
परिवार में पसरा मातम,जांच में जुटी पुलिस

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लठ्ठेपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार की देर शाम उस समय सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जब युवक अपनी बहन को रिश्तेदारी छोड़ वापस अपने घर लौट रहा था, मृतक की पहचान संतोष पाल पुत्र स्व. सियाराम पाल 28वर्ष निवासी मटियारी गांव के रूप में हुई।
विदित हो कि संतोष पाल अपनी बहन सोनी पाल को डोभी क्षेत्र स्थित कोइलारी गांव में छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह लठ्ठेपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचा तभी बेलाव से केराकत की तरफ आ रही तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा में जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतोष पाल सड़क के किनारे बेसुध होकर जा गिरा, टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा होकर घायल के उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही भीड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ फरार हो गया, मौत की खबर होते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों की चीख-पुकार सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

मृतक होम ट्यूशन कर परिवार का करता था भरण पोषण
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष पाल चार बहनों में इकलौता था, विगत 20 वर्ष पूर्व पिता का साया सर उठ गया था, माता प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती है। छोटी सी उम्र से ही पढ़ाई के साथ – साथ होम ट्यूशन कर परिवार का भरण पोषण भी करता था। अब संतोष की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट का बोझ मंडरा रहा है। मृतक के चचेरे भाई अरविंद कुमार पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही मृतक के पोस्मार्टम के बाद अंतिम संस्कार बेलाव स्थित घाट पर किया गया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के लिए ‘पूर्ण साक्षरता’ और नई कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Next articleतत्कालीन थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे सहित दो पुलिस अधिकारियों को नोटिस पत्रकार की शिकायत पर भारतीय प्रेस परिषद ने मांगा जवाब दो सप्ताह तक जवाब न देने पर परिषद कार्यवाही को बाध्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here