Home आवाज़ न्यूज़ G7 समिट में PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वाला वायरल पल,...

G7 समिट में PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वाला वायरल पल, इटली PM का मजाकिया अंदाज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

फ्रांस के एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर छा गई है।

सामूहिक फोटो सेशन के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से अभिवादन किया। मेलोनी ने कहा, “आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।” पीएम मोदी के ‘मेलोडी’ वाली लोकप्रियता का जिक्र करते ही मेलोनी का यह जवाब वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराई, ‘दिमागी नक्सल’ टिप्पणी पर पलटवार किया

बता दें कि ‘मेलोडी’ (Modi + Meloni) ट्रेंड की शुरुआत 2023 में COP28 समिट के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर कर हैशटैग #Melody इस्तेमाल किया था। बाद में पीएम मोदी ने इटली दौरे पर उन्हें ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की थी, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

The post G7 समिट में PM मोदी और मेलोनी का ‘मेलोडी’ वाला वायरल पल, इटली PM का मजाकिया अंदाज appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article2027 UP चुनाव: अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेताओं के साथ की अहम बैठक, सपा ने तेज की रणनीति
Next articleJaunpur News वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ वृद्धावस्था का दिया संदेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।