Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : मां की डांट से क्षुब्ध एकलौते बेटे ने लगाई...

Jaunpur News : मां की डांट से क्षुब्ध एकलौते बेटे ने लगाई फांसी

0
🔊 खबर सुनें

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पूराहेमू चक परिगासन गांव में गुरुवार की रात्रि 17 वर्षीय किशोर ने घर में फाँसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बन्द मिला खिड़की खोल झांककर देखा तो किशोर फांसी लगा लटक रहा था। उक्त गांव निवासी विश्राम यादव का एक मात्र पुत्र 17 वर्षीय अर्पित यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। बतातें है कि शाम को किसी बात को लेकर मां मीरा यादव बेटे अर्पित को डांट दी। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद सब अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए किशोर भी रोज की तरह अपने कमरे में चला गया। सुबह अर्पित का देर तक न उठने पर परिजन दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बन्द मिला, खिड़की से झाँककर देखा तो लोगों के होश उड़ गए। दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से उतार पुलिस को सूचना दी गयी। उधर एकमात्र पुत्र के मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा स्वयं अपने को जहां कोस रही थी वही तीन बहनों के बीच एकलौते भाई को खोने के बाद बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुँची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!*
Next articleJaunpur News: पड़ोसी से विवाद पर महिला ने लगाई फांसी हुई मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here