बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट, कपड़े जलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी रेखा सिंह पत्नी अनुज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति आए दिन शराब पीकर घर पहुंचते हैं और उसे तथा बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि उन्होंने घर का सामान बाहर फेंक दिया और परिवार के कपड़ों में आग लगा दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति ने उसके गले में साड़ी बांधकर घसीटना शुरू कर दिया तथा जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका छोटा बेटा पड़ोसियों को बुला लाया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। आरोप है कि इस दौरान पति ने लाठी-डंडे से भी उसकी पिटाई की। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनुज सिंह पुत्र रामलोटन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) एवं 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








